MP Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती, कैसे करें आवेदन

 MP Anganwadi Bharti: महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) द्वारा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों की बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं (Anganwadi Karyakarta Evam Sahayika Bharti) के पूर्णतः अस्थाई, मानदेय आधारित एवं मानसेवी रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 (फेज-2) के अंतर्गत की जा रही है. इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएँ MP Online द्वारा विकसित “चयन पोर्टल” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी.

आंगनबाड़ी सहायका कार्यकरता भर्ती 
 

कार्यकर्ता और सहायिका के कितने पद है?

प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 1,573 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 3,194 आंगनवाड़ी सहायिका पद, इस प्रकार कुल 4,767 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें दिसंबर 2025 तक के रिक्त पदों के साथ-साथ जनवरी 2026 से जून 2026 तक संभावित रिक्तियाँ भी सम्मिलित हैं.

आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेगी. आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा.
निर्देशानुसार आवेदिका का उसी ग्राम अथवा नगरीय वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है, जहाँ रिक्त पद की पूर्ति की जानी है. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी (12वीं उत्तीर्ण) निर्धारित की गई है. साथ ही 01 जनवरी 2025 की स्थिति में आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है.

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आपको एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित आसान से सारे चरणों को दोहराना होगा

  • सर्वप्रथम आपको महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब यहां होम पेज पर आपको एमपी आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा आपको इसे सही प्रकार से पढ़ लेना है।
  • यदि आपकी पात्रता निश्चित होती है तो ऐसे में आपको पोर्टल पर अपना नया पंजीकरण करना है और लॉगिन विवरण प्राप्त कर लेना है।
  • इसके बाद आपके लॉगिन करके एमपी आंगनवाड़ी भर्ती का आवेदन पत्र सही प्रकार से भरना है।
  • इसके बाद आपको सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सही प्रारूप में स्कैन करते हुए अपलोड कर देना है।
  • अब आगे आपको आवेदन फीस के 100 रूपए चुका देने हैं और फॉर्म जमा कर देना है।
  • आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंट याद से निकाल कर रख लेना है ताकि भविष्य में इसका उपयोग किया जा सके।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जो भी महिलाएं अपना आवेदन देना चाहती हैं तो इन सबको आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। यहां आपको हम जानकारी देने के लिए बता दें कि सभी वर्गों की महिलाओं को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपए चुकाने होंगे। इस शुल्क को सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन के समय चुकाना होगा।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत जो कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है इसके लिए शिक्षा योग्यता कुछ इस प्रकार से रखी गई है –

  1. महिला ने जरूरी है कि 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पास की हो।
  2. आवेदन देने वाली महिला अनिवार्य तौर पर मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी हो।
  3. महिला के पास समग्र आईडी जरूर होनी चाहिए।
  4. महिला जिस स्थान के लिए आवेदन जमा करना चाहती है वह वहां की निवासी होनी जरूरी है।
  5. इस भर्ती के माध्यम से सिर्फ महिलाओं को ही नौकरी मिलेगी पुरुषों उम्मीदवारों को नहीं।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जो महिलाएं आवेदन जमा करना चाहती हैं तो इनकी आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी जरूरी है –

  • मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के लिए केवल वहीं महिलाएं आवेदन दे सकती हैं जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 35 साल तक के बीच में है।
  • अगर आपको एमपी आंगनवाड़ी वैकेंसी की आयु सीमा के बारे में और ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप भर्ती के नोटिफिकेशन को एक बार पढ़ सकते हैं। 

 एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए जो भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है इसके तहत महिलाओं का चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा। इस तरह से हम आपको बताते चलें कि सभी महिलाओं को इनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर और विभाग द्वारा निर्धारित अंकों के आधार पर चुना जाएगा।

इस तरह से जितने भी आवेदन प्राप्त होंगे इन सबकी 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद फिर मेरिट लिस्ट को घोषित किया जाएगा और जिन महिलाओं के नाम इसमें दर्ज होंगे इन्हें एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

canclusion-

महिला अवं बाल विकाश विभाग द्वारा ,राज्य में आंगनवाडी केद्रो के माध्यम से ,बच्चो और महिलायों के स्वास्थ,पोषण और शिक्षा संबंधी सेवाओ को बेहतर बनाना है,इस योजना के अंतर्गत लाखो महिलायों को रोजगार मिलने की संभावना है,साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में बच्चो को पोषण सेवाए सुचारू रूप से मिल सकेगी




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ